गोरौल थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड के विरोध करना उसके परिजनों को मंहगा पड़ा ।
मनचलों ने उसके पिता पर चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया । जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराई गई ।
इस सम्बंध में गांव के ही मो जाफर अली ने थाने में दिये आवेदन मे बताया है कि उसकी नाबालिग लड़की कक्षा 10 की छात्रा है विद्यालय जाने के दौरान में गांव के ही रजनीश कुमार एवं सुमन कुमार ने पिस्तौल दिखाकर जबरदस्ती छेड़खानी किया करता था। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठी थी।
पंचों ने ऐसे करतूत की निंदा करते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से इस तरह की घटना नहीं घटना चाहिेए । इससे गांव समाज में बुरा पड़ता पड़ता है ।
इसी पर आरोपी भड़क गया और जाफर के उपर चाकू लेकर टुट पड़ा और आंख के निचे चाकू मारकर जख्मी कर दिया । इस मामले में रजनीश कुमार , पप्पु कुमार , सुमन कुमार , सूरज महतो को आरोपी बनाया गया है ।







