गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
सुबह 7 बजे से संध्या 4 बजे तक दवा दुकान और राशन दुकान खोलने की दी गई छुट।
गोरौल में बीते सप्ताह हुए सोन्धो में विवाद को लेकर सात दिनों के बाद वृहस्पतिवार को धारा 144 मे ढील दीं गयी. सुवह 7 बजे से संध्या 4 बजे तक दवा दुकान और राशन दुकान खोलने की अनुमति दीं गयी. इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार ने दीं. इसको लेकर बुधवार को करीब छह घंटे तक गोरौल प्रखंड सभागार मे बैठक की गयी थी. महुआ अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिका अत्रि ,एसडीपीओ सौरभ सुमन भी उपस्थित थी . बैठक में दोनों पक्षो के लोगो ने पदाधिकारियो के समक्ष शन्ति व्यवस्था बहाल करने की बात कही. बैठक के उपरांत एस डी एम,एसडीपीओ ने कहा कि आमलोगों को परेशान नही किया जायेगा, लेकिन दोषी बख्शे नही जायँगे. नामजद जल्द हाजिर हो जाये अन्यथा कुर्की की कार्रवाई होगी. वैठक में प्रमुख मुन्ना कुमार, सीओ अंशु कुमार, थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार .के अलावे विभिन्न पंचायत के मुखिया, राजनैतिक दल के नेता और सोन्धो के दोनों पक्षो के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.







