Home » बिहार » केरल में कुदरत का कहर बरपा गोरौल के पोझा गांव में मचा कोहराम।

केरल में कुदरत का कहर बरपा गोरौल के पोझा गांव में मचा कोहराम।

  • गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

केरल में कुदरत का कहर बरपा गोरौल के पोझा गांव में मचा

कोहराम।
केरल के वयनाड इलाके चूरमाला मे गत सोमवार की रात भारी वर्षा के कारण भू-स्वखलन से तबाही मच गया जिसकी की लपट वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड तक मंगलवार की सुबह तक आ पहुंचा।
गोरौल  के पोझा पंचायत के साढ़े तीन सौ आवादी बाले दलित टोले के लिए अमंगल ले कर आया। जैसे ही इस घटना की सुचना गाँव मे मिली पुरे गाँव मे कोहराम मच गया।
खबर मिली की दलित टोले के वहां के त्रासदी मे जमीदोज हो गये।
बाद मे जो खबर बुधवार को आयी उसमे एक महिला की  मौत की पुष्टि हुई वही एक व्यक्ति लापता हैं , वहीं दो लोग वहां के अस्पताल मे जीवन और मौत की जंग लड़ रहे हैं ,
गाँव मे जो खबर मिली है उसमे उपिंदर पासवान की पत्नी फूल कुमारी देवी  की मृत्यु हो गई है ,

वहीं उपिंदर पासवान वहां के अस्पताल मे इलाजरत है। गाँव के ही बिजनेश पासवान का अबतक कोई पता नहीं चला है.
परिवार के लोगो का कहना है जिस मकान मे बिजनेश रहता था वह मकान जमीनदोज हो चूका है। उसी मकान मे उपेंद्र पासवान अपनी पत्नी फूल कुमारी के साथ रहता था। बिजनेश का अबतक कोई पता नहीं चला है।
जैसे ही बायनाड के चुरमुला मे भारी वर्षा के कारण भूस्वखलन हुआ है पोझा दलित टोले मे कोहराम का महौल हो गया हर घर मे महिला -पुरुष का रो -रो के  बुरा हाल है।
किसी के घर चूल्हा नहीं जला। सभी भगवान पर आस लगाये है। यह खबर आग की तरह फैली और लोगो का गाँव मे आना जाना शुरू हो गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,

पोझा दलित टोले के लोग वयनाड के चूरमुला के चाय बगन मे मजदूरी करते है।
वैशाली जिले के सिर्फ गोरौल के पोझा ही नहीं पातेपुर और जनदहा के मजदूर भी चाय बगान मे मजदूरी करते है।

 

पोझा दलित टोले के मृतका फूल कुमारी के पति उपेंद्र पासवान मजदूर ठेकेदारी पर ले जाते है और स्वयं भी चाय बगाना मे मजदूरी करता है। वहीं अरुण कुमार का
लाज चूरमुरा के  अस्पताल मे ईलाज हो रहा है।
बताया गया है की उसकी हालत चिंताजनक है।

 

बिजनेश पासवान एक माह पहले घर से वयनाड काम पर गया था। वह अपने भतीजा की शादी मे गाँव आया हुआ था। उस को क्या पता था की इतनी बड़ी त्रासदी मे पर जायेगे। इनके पिता सुरेन्द्र पासवान ने बताया की जो सुचना वहा से आयी है उससे पता चला है की इस त्रासदी के बाद से मेरे बेटा का कोई आतापता नहीं है। जिस मकान मे वह रहता था वह मकान धंस गया है। उसी मे उपेंद्र अपनी पत्नी के साथ रहता था।

 

 

अरुण पासवान भी इस त्रासदी मे बुरी तरह से जख्मी हैऔर उसका ईलाज वही चल रहा है। यहां पत्नी और बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है। जैसा की बताया गया है की वहां बिजली व्यवस्था खत्म है। अब कोई जानकारी नहीं मिल रही है। इस घटना में पोझा गांव की एक महिला की मृत्यु हो गई है, एक व्यक्ति अभी तक लापता है वहीं दो लोग का इलाज चल रहा है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This