Home » बिहार » गोरौल मे भारत बंद का दिखा असर ।

गोरौल मे भारत बंद का दिखा असर ।

भारत बंद के आह्वान पर गोरौल प्रखंड के गोरौल चौक पर हरिवंश पासवान की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध करते हुए सैंकड़ों लोगों ने सामयाना लगा कर एन एच 22 जाम कर धरने पर बैठ गए, वाहनों का आवा गमन पुरी तरह ठप्प हो गया,
एससी एसटी श्रेणी क्रीमिलेयर को आरक्षण देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया था, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आरक्षण बचाओ समिति के द्वारा इस फैसले का विरोध करते हुए पुरे भारत बंद का ऐलान किया, साथ ही भारत बंद का समर्थन विभिन्न राजनीतिक दलों ने किया, इस मौके पर प्रभात कुमार, सुबोध राम, लछमन पासवान, चितरंजन कुमार, जितेंद्र बैठा, मुखलाल पासवान, लछमी कुमार , दिलीप चंद्रवंशी, सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे। वहीं इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए, प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार, थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ पुरी तरह मुस्तैद नजर आए।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This