Home » बिहार » हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” भक्तिमय नारों से भक्तिमय हो गया.

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” भक्तिमय नारों से भक्तिमय हो गया.

राजकीय मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास के प्रांगण रविवार को “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” भक्तिमय नारों से भक्तिमय हो गया. जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का प्रदर्शन झांकी का आयोजन किया. श्री कृष्ण की रुप में आराध्या सिंह एवं रौनक राज तथा राधा के रूप में कुमारी राखी शर्मा एवं सोनाक्षी कुमारी ने अहम भूमिका निभाई. जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कृष्ण अपनी बाल सखाओं के साथ मटका फोड़,माखन चोरी एवं राधा संग रास लीला का बच्चों ने बढ़िया प्रदर्शन किया. इस अवसर पर शिक्षक राजेश रंजन, अश्वनी कुमार, गजाला फरोग, खुशबू कुमारी,दीप्ति कुमारी के अलावा सभी शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए भगवान कृष्ण का गीता में दिए गए उपदेश “कर्म करो फल की चिंता नहीं”से अवगत कराया

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This