बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने वैशाली जिले के गौरोल प्रखंड निवासी प्रभुनाथ प्रसाद उर्फ राजा को व्यवहार न्यायालय वैशाली हाजीपुर में बोर्ड का अधिवक्ता नियुक्त किया है। विदित हो कि इस बावत बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद विद्यापति मार्ग पटना विधि शाखा का पत्रांक 42 23 दिनांक 21 3 2024 के आलोक में बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश कुमार जैन के हस्ताक्षरित पत्र एवं वकालतनामा बोर्ड के निरीक्षक सतीश कुमार ने व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में आकर अधिवक्ता प्रभुनाथ प्रसाद को दिया है।







