
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
बीते बुधवार की देर रात्रि गोरौल स्टेशन के निकट से पुलिस ने एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके पास से एक देशी कट्टा के साथ दो कारतूस भी बरामद किया गया है. इस सम्बंध में अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि बुधवार की देर रात्रि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि गोरौल बाजार में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है. वहा पहुचा तो पुलिस गाड़ी को देख एक व्यक्ति भागने लगा,जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये अपराधी की पहचान वैशाली जिले के ही कटहारा थाना क्षेत्र के बकसामा गांव निवासी विजय कुमार शर्मा के रूप में किया गया है. जब उसकी तलासी लिया गया तो उसके कमर से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस जप्त किया है.
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की पकड़ाये व्यक्ति पर सकरा थाना, मजफ्फरपुर रेल थाना के अलावे कई थानों में लूटपाट से सम्बंधित मामला दर्ज???? है. यहां भी दो वर्ष पूर्व उसपर मामला दर्ज है. वह कई वार जेल भी जा चुका है.







