वृहस्पतिवार को गोरौल रेलवे स्टेशन से उत्तर रेलवे गुमटी नंबर 22-23 के बीच सड़क पर दो बाइक के टक्कर मे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. स्थानीय लोगो ने तत्काल जख्मी युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया ,
जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद अच्छे इलाज हेतु उसे हाजीपुर रेफर कर दिया . ज़ख़्मी युवक फकूली थाना क्षेत्र के केशरामा गाँव निवासी लालजी साह का पुत्र विकाश कुमार बताया गया है , जो गोरौल बाजार मे मशाले का दुकान चलाते है. विकाश अपने घर केशरामा से अपने दुकान गोरौल बाजार जा रहा था इसी बीच यह दुर्घटना हुई है.







