गोरौल ~ विश्वकर्मा योजना के द्वारा सोमवार को एक शिविर लगाकर आवेदन लिया गया. इस मौके पर शिविर का निरीक्षण करने आये जिलाधिकारी यशपाल मीना ने बताया कि आज पहला दिन है इसलिये कम आवेदन आया है. इसका प्रचार प्रसार कराया जा रहा है.
हर एक जरूरतमंदों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा. लाभुकों को प्रक्षिक्षण के दौरान पैसा भी दिया जायेगा और 15 हजार तक का टूल किट के अलावे दो किस्तों में बैक ऋण उपलब्ध कराया जायेगा. जिससे सभी लोग प्रक्षिक्षण पाने के बाद अपना अपना निर्माण कार्य कर सके. वही बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 37 लोगो का रजिस्ट्रेशन कर आवेदन लिया गया है.
इस योजना से नाई, लोहार, मल्लाह रविदास सहित अन्य जातियों के निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को काफी फायदा होगा. शिविर अभी लगातार लगाया जायेगा.







