Home » बिहार » गोरौल प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा-माले के पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

गोरौल प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा-माले के पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को गोरौल प्रखंड मुख्यालय पर भाकपा-माले एवं ए आई के एफ के द्वारा शुक्रवार को अलग-अलग अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया. भाकपा-माले के पांच सूत्री मांगों में औफ लाईन आवेदन के आधार पर गरीबों को 72 हजार से कम सालाना आय प्रमाण पत्र निर्गत किया जाये, लघु उद्यमी योजना के आवेदकों को दो दो लाख रुपया दिया जाये, पशु पालकों को लघु उद्यमी योजना में शामिल किया जाए, सभी गरीबों को पांच पांच डिसमिल जमीन दिया जाये एवं पक्का मकान दिया जाए, जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाया जाये एवं दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली दिया जाये, सभी दलित बस्तियों में सम्पर्क सड़क बनाया जाए , वहीं ए आई के एफ के द्वारा छः सूत्री मांगों को लेकर अलग धरना दिया गया. इनकी मांगों में आवास की गरांटी तथा भुमि की व्यवस्था, शिक्षा स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था, मनरेगा की पुर्ण गरांटी जिससे सभी महिलाओं को काम मिले, स्मार्ट मीटर की नाटक को बन्द किया जाये सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया गया. दोनों संगठनों ने अलग-अलग विडियो को अपना अपना ज्ञापन पत्र सौंपा. धरना का संचालन सुरेंदर प्रसाद सिंह ने किया, वहीं इस मौके पर बच्चा बाबू, संगीता देवी,वीरचंद्र दास, मो अयूब, नुतन शर्मा , भद्र सिंह सहित सैकड़ों महिला पुरुष सामिल थे।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This