Home » Uncategorized » राजकीय मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास में चेतना सत्र के दौरान बुधवार को बच्चों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने हेतु शपथ लिया

राजकीय मध्य विद्यालय गोरौल चकव्यास में चेतना सत्र के दौरान बुधवार को बच्चों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने हेतु शपथ लिया

इस कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार के नेतृत्व में यूथ एवं इको क्लब के सदस्य प्रियम उमंग द्वारा बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और गैरकानूनी है जो बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा ,स्वास्थ्य और विकास में बाधा उत्पन्न करने के साथ-साथ उसके सपनों को साकार करने से रोकती है. इसके तहत अपने घर एवं समाज को भी जागरुक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से उन बच्चों के बीच निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मौके पर राजेश रंजन ,सौरव राज, मोहम्मद शाह आलम, दीप्ति कुमारी, सुभाष कुमार, प्रियंका कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This