गोरौल सोमवार को देर रात्रि थाना क्षेत्र के सोंधो मुबारक गांव से पुलिस ने देशी शराब बरामद किया है. साथ ही मौके से दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. इस सम्बन्ध मे बताया गया है कि गस्ती के दौरान अवर निरीक्षक रमेश प्रसाद सिंह को सूचना मिली कि सोंधो मुबारक गांव में देशी शराब का कारोबार चल रहा है. सुचना मिलते ही जब वहा पहुचा तो पुलिस गाड़ी को देख दो लोग भागने लगा, जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति की पहचान गांव के ही राम नंदन राम एवं राम दयाल राम के रूप में हुई है. जब तलासी लिया गया तो उसके घर से प्लास्टिक के गैलन में ने रखा लगभग 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया.
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि की है. साथ ही मौके से दो कारोबारी को गिरफ्तार करने की बाते कही है







