शनिवार को गोरौल पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर आदमपुर गांव मे एक लीची बाग से प्लास्टिक के बोर मे बंद देशी शराब बरामद किया है. साथ ही मौके से एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. बताया गया है कि गस्ती के दौरान अपर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति देशी शराब बेच रहा है. वहा पहुंचा तो पुलिस की गाड़ी को देखकर शराब कारोबारी भागने लगा जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पकड़ाये व्यक्ति की पहचान गांव के ही रंजीत राम के रूप में की गई है. जब तलाशी लिया गया तो लगभग 50 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है.
थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टि किया है. साथ ही मौके से गिरफ्तार कारोबारी को जेल भेजने की बाते बताई है.







