Home » राजनीति » गोरौल रेलवे गुमटी संख्या 21 को बंद करने के निर्णय को लेकर जिला पार्षद रूबी कुमारी ने डीआरएम से भेंट कर ज्ञापन दिया

गोरौल रेलवे गुमटी संख्या 21 को  बंद करने के निर्णय को लेकर जिला पार्षद रूबी कुमारी ने डीआरएम से भेंट कर ज्ञापन दिया

हाजीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के गोरौल स्टेशन से उत्तर रेलवे गुमटी संख्या 21को बंद करने का निर्णय रेलवे द्वारा  लिया गया था, जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है.  आम जन की समस्या को देखते ही जिला पार्षद रूबी कुमारी ने डीआरएम से भेंट कर ज्ञापन सौंपते हुए बताई है कि यह गुमटी स्टेशन से करीब है और गुमटी के दोनों तरफ घनी आवादी है.  अगर इस गुमटी को बन्द कर दिया गया तो लोगो को बहुत कठिनाईयों होगी.  यहां तक की विद्यालय आने जाने वाले बच्चों को लगभग 2 किलो मीटर की दूरी तय करना होगा .  यदि इसे बंद करना ही है तो फ्लाई ओवर बृज का निर्माण कराया जाए.  जिला पार्षद ने बताई कि डीआरएम ने आश्वासन दिया है कि गुमटी को बंद करने से पहले  फ्लाई ओवर बृज का निर्माण कराया जायेगा जिससे लोगों को सुविधा हो सकेगी.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This