बिहार प्रदेश अखिल एकता उद्योग मंडल की बैठक वैशाली जिला के भगवानपुर स्टेशन बाजार में रखा गया था। बैठक में नए प्रदेश महासचिव का पद सासाराम निवासी उद्योगपति राकेश कुमार सिंह और प्रदेश महिला महासचिव का पद नवादा निवासी निधि को मनोनीत किया गया। वही वैशाली जिला अध्यक्ष मुन्ना कुमार सिंह और बक्सर जिला अध्यक्ष पद पद पर सुशील सिंह को मनोनीत किया गया। बैठक उपस्थित राकेश कुमार ने कुटीर और लघु उद्योग के मशीनरी निर्माण पर प्रकाश डालते हुय बताया कि स्थानीय लोग को लघु और कुटीर उद्योग लगाने की जरूरत है। जब छोटे छोटे उधोग लगेगा तो रोजगार का अवसर भी बढ़ेगा. इसके लिये लोगो को जागरूक करने की जरूरत है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा , प्रदेश संगठन महासचिव सौरभ भारती पासवान , महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुमारी राजमणि के द्वारा अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के उद्देश्य और कार्य के बारे में संक्षिप्त जानकारी दिया गया। साथ ही इस कार्य मे ज्यादा से ज्यादा व्यापारी बंधु को कैसे शामिल किया जाए उसके बारे मे भी चर्चा किया गया।








