Home » बिहार » विद्यालय में उपस्थिति वर्ग कक्ष में माह दिसंबर 2024 में सर्वाधिक रही वैसे बच्चों को प्रधानाध्यापक विनोद कुमार द्वारा पुरस्कृत किया

विद्यालय में उपस्थिति वर्ग कक्ष में माह दिसंबर 2024 में सर्वाधिक रही वैसे बच्चों को प्रधानाध्यापक विनोद कुमार द्वारा पुरस्कृत किया

गोरौल वैशाली। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर गोरौल में अध्ययनरत वर्ग 5 के बच्चों में से वैसे बच्चों को प्रधानाध्यापक विनोद कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया जिनकी उपस्थिति वर्ग कक्ष में माह दिसंबर 2024 में सर्वाधिक रही। वर्ग शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के पहल पर ऐसे बच्चों को कॉपी, पेंटिंग बुक देकर प्रोत्साहित किया गया। दिसंबर माह में 25 दिनों तक वर्ग का संचालन हुआ था। इन 25 दिनों में सभी दिन उपस्थित रहने वाले आदित्य राज, अन्नू कुमारी एवं निशा कुमारी को पेंटिंग्स बुक देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं 24 दिनों तक वर्ग में उपस्थित रहने वाली स्नेहा कुमारी, आंसी कुमारी ,अंकित कुमार, निखिल कुमार ,निशा कुमारी एवं 22 दिनों तक उपस्थित रहने वाली  विदया भारती ,सूर्यमुखी कुमारी को कॉपी देकर प्रधानाध्यापक ने पुरस्कृत किया। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने कहा कि दिसंबर महीने में सर्वाधिक उपस्थिति वाले 10 बच्चों को आज पुरस्कृत किया गया है ।आप सभी प्रतिदिन विद्यालय आइये और इसी प्रकार पुरस्कार प्राप्त कीजिए ।वर्ग शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के अनुसार प्रतिदिन विद्यालय आने वाले बच्चों को महीने के अंत में पुरस्कृत करने से इसका सकारात्मक प्रभाव वर्ग कक्ष में बच्चो की उपस्थिति पर पड़ता है। दिसंबर माह में सभी कार्य दिवस पर वर्ग कक्ष में उपस्थित रहने वाले बच्चों में आदित्य राज, अनु और निशा ने बताया कि पुरस्कार मिलने से खुशी होती है। हम लोग प्रतिदिन विद्यालय आते हैं। कभी-कभी कहीं चले जाने के कारण विद्यालय नहीं आने पर उपस्थित कम हो जाती है। जिसके कारण कई बार पुरस्कार मिलने से वंचित रह गए थे। इससे पूर्व बच्चों ने अपने प्रधानाध्यापक का स्वागत अपने वर्ग कक्ष में वेलकम ताली से बजा कर किया ।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This