How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » बिहार » गोरौल पुलिस ने अपहृत बच्चे को सोमवार को सुबह बरामद कर थाने ले आई

गोरौल पुलिस ने अपहृत बच्चे को सोमवार को सुबह बरामद कर थाने ले आई

गोरौल थाना क्षेत्र के वभनटोली गांव से रविवार की संध्या बाइक पर सवार अपराधी ने अरविंद राय के 4 वर्षीय पुत्र  शिवा यादव उर्फ श्रीयांश को दरबाजे से उठा ले गया . इस सम्बन्ध  में अपहृत शिवा की मां सुनीता देवी ने तत्क्षण थाने पहुंच प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताई है कि रविवार की शाम हम अपने दो बच्ची एंव एक लड़का को अपने दरबाजे पर खेलते छोड़ बगल में चली गई.  इसी बीच हमारी बेटी ने फोन किया  कि शिवा को कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक पर चढ़ा कर ले गया . इस सूचना पर घर पहुंची तो बेटी सारी बातें बताते हुए कही कि एक व्यक्ति बाइक पर आया और शिवा को यह कह बाइक पर बैठा कर चला गया कि अपने चाचा दुकान  बताओ और यही कह उसे बाइक पर बैठा  कर ले गया . इस घटना की सूचना पर एसडीपीओ महुआ  सुमन सुरभ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरक्षी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, थानाध्यक्ष रौशन कुमार एंव अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने 14 घंटे में उक्त अपहृत बच्चे को सोमवार को सुबह बरामद कर थाने ले आई .

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This