Home » बिहार » प्रभु श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर प्रत्येक घरों में आरती पूजन की गई

प्रभु श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर प्रत्येक घरों में आरती पूजन की गई

अयोध्या में रामलला के  विराजने की प्रथम वर्षगांठ पर प्रखंड क्षेत्र के सनातन धर्म के मानने वालो ने दीपोत्सव मनाया।प्रभु श्री राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर प्रत्येक घरों में आरती पूजन की गई।महिलाएं मंदिर बनने के पहली सालगिरह पर सुबह से ही घरों के साफ सफाई में जुट गई।शाम में घरों तथा मंदिरों में दीप जलाई गई.चाकव्यास गांव में समाजसेवी राकेश सिंह ने इस मौके पर प्रभु श्री राम की पूजन कार्यक्रम आयोजन किया.इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.उनके यहां प्रभु राम की पूजन आरती के बाद भंडारा  का भी आयोजन  किया गया।आरती कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा  कहा कि सदियों के त्याग ,तपस्या और संघर्ष के बाद साढ़े पांच सौ वर्ष बाद प्रभु श्री राम झोपडी से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हुए है। यह समय हमलोगों के लिए प्रभु का आशीर्वाद है। मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद नागेंद्र दास, अभिषेक राज ,कृष्ण मोहन सिंह,संजय कुमार सिंह, अरविन्द सिंह (भदर सिंह )विकाश  कुमार सिंह,आशुतोष सिंह चौहान,कौशल किशोर सिंह,लालाबाबू सिंह,संजय सिंह,विनय पटेल,अनिल सिंह,भद्र सिंह,उमेश सिंह,शंकर सिंह,रौशन सिंह,प्रभाकर कुमार,पिंकी सिंह, प्रिया सिंह आदि ने प्रभु श्री राम की आरती में शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This