Home » बिहार » बिहार के बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर पर जब विजलेंस टीम ने छापा

बिहार के बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर पर जब विजलेंस टीम ने छापा

2 करोड़ कैश, सोने-चांदी का अंबार, बेतिया के DEO ने काली कमाई से बनाई अकूत संपत्ति

बिहार में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण  के आवास समेत कई ठिकानों पर सुबह से बिहार विजिलेंस टीम की छापेमारी चल रही है. उनके घर दरभंगा, मधुबनी, बेतिया, और समस्तीपुर समेत अन्य ठिकानों पर विजिलेंस की चार टीमें छापेमारी कर रही है. समस्तीपुर में भी छापेमारी चल रही है. दरअसल समस्तीपुर में डीईओ का ससुराल है. ये रेड बिहार स्पेशल सर्विलेंस यूनिट के ADG पंकज कुमार दराद के निर्देश पर की गई है. उनके ठिकानों से करोड़ों रुपए नकद बरामद किए गए हैं. रकम इतनी ज्यादा है कि गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है. अब शिक्षा विभाग के कई और अधिकारी भी विजिलेंस के रडार पर हैं.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This