गोरौल प्रखंड क्षेत्र के कर्पूरी चौक पर जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने शुक्रवार को स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के जयंती मनाया.इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिमा पर मालार्पण पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक भी कहा जाता था.उनका जन्म 24 जनवरी, 1924 को समस्तीपुर जिले के पितौंझिया कर्पूरीग्राम गांव में हुआ था. वे एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे.जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री,दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे.सन 1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे.राजनीति में इतना लंबा सफ़र बिताने के बाद जब वो मरे तो अपने परिवार को विरासत में देने के लिए एक मकान तक उनके नाम नहीं था,ना तो पटना में, ना ही अपने पैतृक घर में वो एक इंच जमीन खरीद नही सके ,. उनकी ईमानदारी के कई किस्से आज भी बिहार में आपको सुनने को मिलते हैं. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, ,शेर सिंह, जिला पार्षद रूबी कुमारी, राजनन्दन प्रसाद यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, दीपक कुमार सिंह ,राजकुमार चौधरी,अजय राय, सुरेश राय मिथलेश चौरसिया सहित अन्य लोग शामिल थे.








