गोरौल प्रखंड के हरसेर मखदुमपुर गांव के वाया नदी तट पर स्थित संभालू शाह बाबा रहमततुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स मनाया गया, मजार पर सोमवार से आयोजित दो दिवसीय उर्स के दौरान अक़ीदतमंदो ने चादर पोशी की. चादर पोशी के दौरान इनायतनगर गंजहाट से उनके अक़ीदतमंदो ने गाजे बाजे के साथ गोरौल चौक,हरसेर होते हुए बाबा के मजार पर पहुचे. जहा अल्पसंख्यक कल्याण जिला पदाधिकारी साजिद अली, प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, महताब खां, जिला पार्षद रुबी कुमारी, शिक्षक संजय कुमार, शिक्षक अरविंद कुमार शरण, डॉ प्रशांत सौरभ , प्रभात कुमार, सहित हजारों अकीदतमंदो ने चादरपोशी की. उर्स के आयोजक कमिटी के सचिव इरशाद अहमद ने बताया कि पहले दिन जलसा का कार्यक्रम आयोजित की गयी है . रात्रि में लखनऊ के महिला पुरुष कलाकार द्वारा कब्बाली का कार्यक्रम आयोजित की गयी. उर्स आयोजक कमिटी के सदस्य शमशाद अहमद, अंसार अहमद ,जाहिद वारसी, तरन्नुम प्रविण ,मो जमाल, फैज वारसी,रघुनाथ महतो,शिव शरण पासवान ,उमाकांत पांडेय अरशद अली ,मो ईसा , ने बताया कि उर्स के दौरान आने जाने वाले बाबा के अनुयायियों की सुविधाओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा . रुकने खाने की सारी व्यवस्था किया गया है. हलाकि पुलिस पदाधिकारी ने भी उर्स के दौरान शांति व्यवस्था में लगे देखे गये.








