How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » बिहार » हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण रंगों का त्योहार होली मनाया गया

हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण रंगों का त्योहार होली मनाया गया

गोरौल प्रखंड क्षेत्र में महान पर्व रंगों का त्योहार होली क्षेत्र में छिटपुट घटनाओ के साथ बड़े ही धूमधाम के  से मनाया गया।  यह महापर्व इस वर्ष शुक्रवार और शनिवार दो दिन  मनायीं गयी।
सुबह से ही लोगो ने खूब रंग अबीर उड़ाये और आपसी दुश्मनी को भी भूलकर एक दूसरे से गले मिले होली की बधाई दी नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद धनमंती देवी , कटरमा पंचायत की मुखिया जानकी देवी ने क्षेत्र वासियों की होली की बधाई दी। वहीं क्षेत्र के भानपुर बरेवा विपिन कुमार की पत्नी अंजलि कुमारी, दिनेश कुमार के पुत्र बिक्रम कुमार,दिनेश पासवान की पत्नी रेखा देवी,शिव दुलारी देवी मलिकपुरा, दिनेश माझी की पत्नी रीता देवी, लगनदेव पासवान सतपुरा,सोन्धो रति गाँव सुनीता देवी  होली के हूरदंग मे घायल हों गये। वही बेलसर थाना के अफजलपुर गाँव के रवि पासवान भी घायल हों गये।( 14)इसके अलावे क्षेत्र के गोरौल गांव,कर्पूरी चौक, सोन्धो अंधारिगाछी,कटरमाला, प्रेमराज, हरशेर इनायतनगर, रामदासपुर, आदमपुर, गोढीया, बेलवर , हुसेना आदि गांवों के लोगो द्वारा प्रेम एवं भाईचारा के इस महान पर्व को मनाया।  इस दौरान  टोली बनाकर झाल नगाड़े डम्फ पर खूब होली के गीतों के अलावे जोगीरा भी गाया गया।बच्चे को कौन कहे बड़े बुजुर्ग भी होली के रंगों से सराबोर दिखे।.वही होली के मौके पर पुलिस भी चौकस दिखी थाना अध्यक्ष रौशन कुमार से पुछे जाने पर बताया कि होली शांति पुर्ण सम्पन्न हो गया है कहीं से किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की कोई सुचना अभी तक नही मिली है, कहीं कोई छोटी मोटी घटना घटी हो तो इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं दी गई है

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This