Home » बिहार » गोरौल थाना परिसर में ईद एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

गोरौल थाना परिसर में ईद एवं रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

गोरौल थाना परिसर में ईद एवं रामनवमी सहित  विभिन्न पर्वो को लेकर बुधवार को  शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. प्रखंड  विकास पदाधिकारी उदय कुमार ने बताया  कि रामनवमी,  इर्द, चैती छठ, और हनुमान जयंती सभी 12 दिनों के अंदर ही पड़ता है.  बैठक मे उपस्थित दोनों समुदाय से अपने अपने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया.  रामनवमी के मौके पर चार संगठन श्रीराम सेना, हिन्दू पुत्र संगठन, हिन्दू युवा संघ सगठन और ग्राम राम दल संगठनों के द्वारा शोभायात्रा निकाले जाने की जानकारी उनके प्रतिनिधियों द्वारा दी गयी.  सभी संगठनों  ने अपने अपने रूट चाट की भी  जानकारी दिया .अपर थानाध्याक्ष प्रशांत कुमार ने उपस्थित लोगों को बताया कि सभी लोग  लाईसेंस के लिये आवेदन दे दे. साथ ही यह भी बताये की कितने लोग शोभायात्रा में शामिल होंगे. शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की शरारत को बर्दास्त नहीं किया जायेगा.  डी जे पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा, अपने दिये गये रूट के अलावे दूसरे रूट मे प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा.  इसकी जिम्मेवारी सभी चारो संगठनों के सदस्यों की होंगी. आप सभी   आपसी भाईचारा के साथ अपने अपने पर्व को मनाये और शांति व्यवस्था बनाए रखे.  सरकारी पोल पर कोई भी समुदाये धार्मिक झंडा नहीं लगाये और किसी भी धर्म की भावना को ठेस पहुंचने के लिये उसके धार्मिक स्थल पर झंडा  नहीं लगाये. बैठक मे अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार जिला पार्षद रूबी कुमारी, मुखिया शिवशंकर कुमार सुमन, राजेश कुमार, बैधनाथ राम,  सुमन गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह,मो वसीम, मो मोईन, मो मयूर, मो सैफुल्लाह सहित अन्य लोग शामिल थे.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This