Home » बिहार » एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला

एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला

गोरौल   थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में ससुराल वालों के प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने मंगलवार की देर रात्रि को गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इस हृदयविदारक घटना से  दो मासूम बच्चों के सर से माँ का साया भी उठ गया है. बताया गया है कि 27 वर्षीय मृतका पिंकू कुमारी की शादी 7 वर्ष पुर्व थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी त्रिवेणी राय के पुत्र राजेश कुमार के साथ हुई थी.  शादी के समय मृतका के पिता द्वारा उपहार के रूप में कपड़ा,बर्तन , जेवर नगद रुपया  सहित लाखों का सामान दिया गया था.  उसके बाद भी ससुराल वालों ने मृतका पर  दहेज में मायके  से नगद रुपया मांग कर लाने का दबाव देते रहे.  इंकार करने पर मारपीट कर परेशान किया जाता था, जिसको लेकर पुर्व में कई बार गांव में पंचायत भी हुआ था.  उसके बावजूद भी ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं थे.  रोज रोज के झगड़ा  से तंग आकर मृतका  पिंकू ने  मौत को गले लगा लिया .  गोरौल थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासी मृतका के पिता   भुषण राय एवं मां ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरी पुत्री को दहेज के खातिर उसका पति एवं ससुर मारकर शव को फंदे से लटका दिया है. हालांकि मृतिका को एक 6 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार एवं एक चार वर्षीय  पुत्री कृति कुमारी भी है.   घटना की सुचना मिलते ही  अध्यक्ष रौशन कुमार अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह ने  घटनास्थल पर पहुंच कर शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया.
       थानाध्यक्ष  रौशन कुमार ने बताया कि एक महिला का शव  बरामद किया गया है.  परिजनों द्वारा थाने में अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है. यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का है.  इसकी जांच पड़ताल की जा रही है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This