विद्यालय चलो देश गढ़ों” “सब पढ़े सब बढ़े” जैसे नारों के साथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर के छात्र – छात्राएं एवं शिक्षकों की टोली ने ग्राम भ्रमण कर नामांकन अभियान के द्वारा नए बच्चों का नामांकन उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर में करवाने का अपील अभिभावकों से किया ।ग्राम भ्रमण के दौरान बच्चों और शिक्षकों की टोली पोषक क्षेत्र में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर भी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने केंद्र के संचालिका से अनुरोध किया कि जिन बच्चों की उम्र 6 वर्ष हो गई है उन सभी बच्चों की सूची तैयार कर उनका नामांकन विद्यालय के प्रथम वर्ग में करवाया जाए ।ग्राम भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों से मिलकर अपने बच्चों का नामांकन करवाने एवं बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने की बात भी की। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने अभियान के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं लाभान्वित होते हैं से लोगों को अवगत करवाया। नामांकन अभियान में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ,शिक्षिका रिंकू कुमारी, ज्योति भारती , शुभकामनाएं शिक्षक विपिन कुमार सहित स्नेहा, अनुराग ,श्री निधि,अनमोल, मानसी, शिवानी, चुलबुली ,सत्यम ,शिवम, दीपक, विद्या भारती,अंकित,सुजीत, नित्यम,आरुषि,रितेश ,चांदनी, अजीत,अनु ,मुस्कान ,आदर्श,सन्नी हिमांशु,पीयूष,तेजप्रताप,तेजस्वी, सहित अनेक बच्चे शामिल थे।









