मंगलवार को गोरौल प्रखंड के लोदीपुर पंचायत अंतर्गत चैनपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकला गया. कलश यात्रा में विधायक सिद्धार्थ पटेल, उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी,जिला पार्षद रूबी कुमारी ध्वजा लेकर चल रहे थे. इस कलश यात्रा में लगभग 551 कन्याएं एवं महिलाओं ने पहलेजा घाट से लाये गये गंगाजल को माँगनपुर गांव के वायानदी के तट से आचार्य रमा शंकर मिश्रा एवं महंत राम नरायन दास जी महाराज के देखरेख एवं
मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र गंगाजल भरा . उसके बाद गांजे बाजे घोड़ा के साथ कलश लिये भक्तो ने लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पर पहुँचे जहा मंडप के चारो तरफ से कलश को सजाया गया. श्रीमद्भागवत कथा करने अयोध्या से आये श्री छोटे बापू जी महाराज सहित कई जगहों से संत पधारे है. कथा प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा. वही रात्रि में रासलीला का भी आयोजन होगा . इस कथा में वाराणसी से पधारे संत ऋतुराज जी महाराज, आचार्य रोहित साकृतयायन, आचार्य समीर शास्त्री, पंडित मृत्युंजय शास्त्री, पंडित शिवेंद्र शास्त्री जी महाराज के अलावे व्यास सियाराम दास जी महाराज भी पधारे है. यज्ञ स्थल पर 108 विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है. साथ ही मेले का आयोजन किया गया है. कथा सुनने आने बाले भक्तजनों को ठहरने खाने पीने का निःशुल्क व्यवस्था किया गया है. विधायक श्री पटेल ने उपस्थित लोगों से कहा कि श्रीमद्भागवत कथा रूपी अमृत पान कर आपलोग अपना जीवन धन्य कर सकते है. ग्रामवाशी कथा श्रवण कर लोक प्रलोक दोनों सुधार सकते है. कलश यात्रा में संजय कुमार उर्फ पप्पू सिंह, अजय सिंह, सतीश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह,संजीव कुमार सिंह , राम बालक सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल थे.









