Home » बिहार » गोरौल नगर पंचायत में दो लोडेड पिस्टल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार।

गोरौल नगर पंचायत में दो लोडेड पिस्टल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार।

गोरौल पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्रि  छापेमारी के दौरान  दो अपराधियों को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है . दोनों अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के मकसद से  निकला था . बताया गया है कि   गोरौल थाने में में पदस्थापित एस आई शिवम कुमारी एवं ए एस आई महेश सिंह  द्वारा विशेष छापेमारी के दौरान में गोरौल गांव स्थित पेठिया मोड़ के निकट बाइक सवार दो व्यक्ति पुलिस गाड़ी को आता देख बाइक छोड़कर भागने लगा जिसे पुलिस बलों के सहयोग से खदेड़कर  पकड़ लिया गया .  पकड़ाये व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के गोरौल गांव निवासी   मो. सहजाद एंव  मो. सलमान के रूप में किया गया है.     जब दोनों की तलाशी ली गई तो दोनों के पास से एक एक लोडेड देशी पिस्टल  के साथ दो  जिंदा कारतूस एंव दो मोबाइल बरामद किया गया . पूछताछ में दोनों ने बताया कि किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घुम रहा था कि इसी बीच गिरफ्तार कर लिया गया .  इस मामले में गोरौल थाना कांड संख्या – 191/25 धारा 317(5) बीएनएस एंव 25 ( 1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया .
    थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. हालांकि मामले की कई पहलुओं से जांच पड़ताल किया जा रहा है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This