Home » बिहार » जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट 8 व्यक्ति जख्मी 7 रेफर।

जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट 8 व्यक्ति जख्मी 7 रेफर।

गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल बाजार में  जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गये.  इसमे घटना में एक पूर्व पंचायत समिति सदस्य भी बुरी तरह जख्मी हो गया.  सभी जख्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया . जहा से सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना के सम्बंध में बताया गया है कि गोरौल बाजार निवासी उमेश साह मिठाई की दुकान चलाता है . उसी के सटे पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी भी जेनरल स्टोर चलता है. दोनों का घर भी आसपास है और दुकान भी सटे ही है. दोनों पक्ष एक दूसरे के दुकान एवं मकान में  जमीन निकलने की बाते बता रहे थे. हालांकि इसी को  लेकर पूर्व में  पंचायत भी हुई   थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  पंचायत  में  कुछ भूमाफिया भी  उस पंचायत में पहुचे थे जिसे  पूर्व पंचायत समिति सदस्य से जमीन की बात चीत चल रहा था. भू-माफिया चाह रहे थे कि गोरौल बाजार स्थित जमीन जबरन मंजू देवी को मिल जाये जिसे वे लोग खरीद सके. वही उमेश साह आसानी से जमीन छोड़ना नही चाह रहा था. वह  पंचों  को कागज दिखाने की बाते कहकर मामले को टालमटोल कर रहा था.  इसी सब को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने बाहरी लोगों को बुलाकर उमेश साह ,सविता देवी , राकेश कुमार, गणेश कुमार ,रमेश कुमार ,शोभा देवी ,सुधा देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. बदमाशो द्वारा एक  महिला पर गर्म तेल उड़ेलने की बाते सामने आई है.  जख्मी महेश साह ने बताया कि लगभग 50 लोग लाठी डंडा लेकर आ धमके और दुकान में लूटपाट करने लगा . मना करने पर सभी ने मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. वही पूर्व  पंचायत समिति सदस्या का भी अस्पताल में इलाज किया गया है. उसे भी सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
      थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में हुए मारपीट  में कई लोग जख्मी हो गये है.  सभी का इलाज कराया गया है. अभीतक किसी भी पक्षो के द्वारा  थाने पर आवेदन नही दिया गया है. मारपीट में लगभग आठ लोग जख्मी हो गया है.  सात लोगो को रेफर किया गया है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This