गोरौल प्रखंड के महमदपुर गंगटी गांव में आम लोगों के आने जाने वाला रास्ता असमाजिक तत्वों द्वारा बंद कर देने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. इस सम्बन्ध में गांव के ही मोइज आलम ने अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर बताया है कि खाता संख्या 34 खेसरा 760 रकबा लगभग साढ़े तीन कट्ठा जमीन का बंटवारा 40 वर्ष पुर्व ही कर लिया था. इधर आकर मो. बकाउल्लाह के द्वारा असमाजिक तत्वों को मेल में लेकर मस्जिद आने जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है . ग्रामीण उसी रास्ते से मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आते जाते हैं . रास्ता बंद होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है. जब समझाने का प्रयास किया जाता है तो मारपीट करने पर उतारू हो जाता है. दिए गए आवेदन में बंद रास्ते को चालू कराने की मांग की गई है.








