Home » बिहार » श्री हनुमान मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

श्री हनुमान मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

गोरौल नगर पंचायत क्षेत्र के व्यासचक  गांव में  सोमवार को पांच दिवसीय हनुमंत महायज्ञ सह संकट मोचन श्री हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा    को लेकर कलश यात्रा निकला गया. कलश यात्रा में   पूर्व मंत्री  वृशिण पटेल, विना शाही, पूर्व विधायक राज किशोर सिंह, उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी   ध्वजा लेकर चल रहे थे.  इस कलश यात्रा में लगभग 551 कन्याएं एवं महिलाओं ने पहलेजा घाट से लाये गये पवित्र गंगाजल को गोढ़ीया चौक  के निकट वायानदी के तट से  अयोध्या से आये यज्ञाचार्य देवेंद्र प्रसदाचार्य एवं  महंत स्वामी निवासनंद सरस्वती  के  देखरेख एवं मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र गंगाजल भरा गया  .   उसके बाद गांजे बाजे  हाथी घोड़ा  के साथ कलश लिये भक्तो ने    लगभग 4  किलोमीटर की दूरी तय कर यज्ञ स्थल पर पहुँचे जहा मंडप के चारो ओर से कलश को सजाया गया. यज्ञ में   अयोध्या  से श्री राम कथावाचक गौरव पांडेय  पहुंचे  है. वही वृंदावन से साध्वी आदिति प्रिया   सहित कई जगहों से संत पधारे है.  कथा प्रतिदिन संध्या 4 बजे से 8 बजे तक किया जाएगा. उसके वाद  रामलीला का भी  मंचन होगा . . यज्ञ स्थल पर 108 विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है. साथ ही मेले का आयोजन किया गया है. कथा सुनने  एवं रामलीला देखने आने बाले भक्तजनों को ठहरने खाने पीने का निःशुल्क व्यवस्था किया गया है. पूर्व मंत्री श्री पटेल ने उपस्थित लोगों से कहा कि कलयुग में रामकथा  से बढ़कर कुछ नही है. भगवान के नाम रूपी अमृत पान कर आपलोग अपना जीवन धन्य कर सकते है. ग्रामवाशी कथा श्रवण कर लोक प्रलोक दोनों सुधार सकते है.   वही उपमुख्य पार्षद ने कहा कि यज्ञ के वेदमयी ध्वनि से सारा क्लेश दूर हो जाता है.  इस तरह के आयोजन से लोगो के मन मे भक्तिभाव जागृत हो जाता है. राम कथा श्रवण के लिये स्वयं हनुमान जी कथास्थल पर  विभिन्न भेष धारण कर उपस्थित रहते है.   कलश यात्रा में मुख्य पार्षद नगेन्द्र दास, जदयू नेता संजय सिंह, पंकज सिंह,धर्मेंद्र कुमार,  दीपक कुमार सिंह, संजय कुमार , सहित सैकड़ो लोग शामिल थे । वहीं कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए उप मुख्य पार्षद द्वारा ठंडा , पानी, शरबत की व्यवस्था किया गया था

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This