मंगलवार को भुआलपुर उर्फ बहादुरपुर पंचायत के ठिकहा गांव में संकट मोचन हनुमान जी के मूर्ति का प्रण प्रतिष्ठा एवं अष्टयाम यज्ञ हेतु कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में 251 कन्याओं ने भाग लेते लिया बहादुरपुर गांव स्थित जगदम्बा स्थान के निकट लाय गये गंगा पवित्र जल को अपने अपने कलश में भर कर उसके बाद गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल पर पहुंचे . जहाँ आचार्य दिवाकर झा ने मंत्रोचारण के साथ यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित कराया. आचार्य श्री झा ने कहा कि यज्ञ के दौरान हो रहे वेदमयी ध्वनि से लोगो मे शांति भाईचारा का माहौल कायम होगा . वही यज्ञ में डाले गये आहुति से पूरा वातावरण शुद्ध हो जाता है. मूर्ति स्थापना के साथ ही साथ अष्टयाम यज्ञ भी शुरू हो गया है. कलश यात्रा में पूर्व मुखिया विंदेश्वर झा, विनोद कुमार झा , जितेंद्र महतो, अरविन्द कुमार, दीपक कुमार सिंह, सुरेश झा, अशोक झा, रौशन झा सहित सैकड़ो लोग शामिल थे.








