गोरौल।काली दुर्गे राधे श्याम गौरी शंकर सीताराम” के मधुर धुन के साथ ही प्रखंड के कटरमाला पंचायत अन्तर्गत हरशेर गांव स्थित जगदम्बा स्थान पर आयोजित अष्टयाम यज्ञ शुरू हो गया है. यज्ञ से पहले भव्य जुलूस भी निकाली गई. . अष्टयाम यज्ञ में खास बातें यह रही कि महिला मंडली द्वारा 24 घण्टे का अष्टयाम यज्ञ का आयोजित किया जा रहा है . यज्ञ में बज के सुमधुर ध्वनि से सारा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है . इस यज्ञ की खास बात यह रही कि केवल महिलाओं की टोली ने मिलकर अष्टयाम यज्ञ का संकल्प लिया और ढोलक ,झाल, करतल सहित अन्य बाध्य यंत्रो को भी स्वयं बजाया. साथ ही महिलाओं की टोली द्वारा किये जा रहे कीर्तन को देख लोग भाव विभोर हो गये. मंडली में शकुंतला देवी, मीरा देवी, रिंकू देवी, ममता देवी, सुनैना देवी, इंदु देवी, सहित अन्य महिलाएं सामिल थी।








