Home » बिहार » चैनपुर उत्यक्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने निलंबित किया।

चैनपुर उत्यक्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने निलंबित किया।

गोरौल प्रखंड के चैनपुर उत्यक्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका अर्चना कुमारी को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। शिक्षिका पर लगी आरोप  जांच के दौरान सही पाया गया।  शिक्षिका पर आरोप यह है की शिक्षिका अर्चना कुमारी बहुत पहले अपना  बड़ा ऑपरेशन करा चुकी है। उसके बाद भी प्रति महीने दो दिनों के विशेष अवकाश लेती रही है।                             इसकी शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग द्वारा जांच करायी गयी और जांच को सही पाया गया।       इसके बाद शिक्षका को निलंबित कर दिया गया है।   वहीं शिक्षिका निलंबित हुई और साथ ही उनके पति जो थल सेना मे हवलदार के पद पर कार्यरत है उनके खिलाफ भी एक फर्जीवारे का मामला सामने आया है। आर टी आई से मांगी गयी जानकारी से यह खुलासा हुआ की अजीत कुमार मैट्रिक की परीक्षा म दो बार दिया था।  एक मे उनका जन्मतिथी 12 नवंबर 1980 है। पहली बार वह गोरौल हाईस्कूल स्कुल से मैट्रिक का परीक्षा फॉर्म भरा था और 1997 मे परीक्षा दिया। इसमें वह फेल हो गया। बाद मे जिले के बिदुपुर प्रखंड के रमदौली हाईस्कूल स्कुल से फॉर्म भरा उसमे अजीत कुमार ने अपना जन्मतिथी 1985 बताया और 2010 मे वह सफल हुए। बाद मे वे भगवानपुर एल एन कालेज मे इंटर मे नामांकन कराया।   पढ़ाई के दौरान एन सी सी मे भाग लिया था।      इसी आधार पर सेना मे बहाली हुई। संतोष कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने आर टी आई के माध्यम से इसकी जानकारी हासिल कर इसका खुलासा किया है।     मामला यह नहीं है की अजीत ने दौ वार मे मैट्रिक पास किया। मामला यह है की दोनो बार  मे अलग अलग जन्मतिथी कैसे हो गया। पत्नी पहले से निलंबित है और पति के जमतिथि के फर्जीवाड़े मे नौकरी जाने पर लगी है।   आर टी आई के माध्यम से मिली जानकारी को सेना हेडक्वाटर को भेजा गया है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This