गोरौल प्रखंड क्षेत्र के पिरापुर मथुरा गांव में तीन दिवसीय आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हो गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीडीपीओ सुरभि कुमारी ने बताई की सेविकाओं को प्रारंभिक बाल्यावस्था के दौरान देखभाल की पुरी जानकारी दी गई है , तीन वर्ष से छः वर्ष के बच्चे का विकास को लेकर सामूहिक गतिविधि के अलावे आंगनबाड़ी केंद्र संचालन सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया है. साथ ही पोषण सम्बंधित जानकारी के अलावे जीवन चक्र में पोषण की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए जीवन के पहले हजार दिनो के महत्व ऊपरी आहार का महत्व को बताया गया. पोषण टेकर पर कार्य निष्पादन की जानकारी दिया गया. प्रशिक्षण में महिला पर्यवेक्षिका सरिता सिन्हा , नीलम कुमारी, कुमारी शारदा शक्ति के अलावे मास्टर ट्रेनर इंद्रजीत कुमार सिंह सहित सभी सेविकाये सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे.







