गोरौल नगर पंचायत के गठन को कई वर्ष बीत जाने के बाद भी पूर्व के पंचायत से कई विभागों को अबतक स्थानान्तरण नहीं किया गया . इसको लेकर नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद धनमंती देवी ने जिला अधिकारी को पत्र के मध्यम से मांग की है कि नगर पंचायत में पड़ने वाले विकास से संबंधित विभाग सहित हाट एंव सैरात को नगर पंचायत को हस्तगत कराई जाए , जिससे नगर पंचायत का विकास हो सके . विदित हो कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना, के अधिसूचना संख्या 972/न० वि० एवं आ० वि० दिनांक-03.03.2021 द्वारा नगर पंचायत गोरौल का गठन हुआ था. नगरपालिका अधिनियम की धारा 100 एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक संख्या-561 (9) रा० द्वारा नगर क्षेत्रार्गत पड़ने वाले सैरातों (हाट) को नगरपालिका को हस्तगत किया जाना है लेकिन अबतक नगर पंचायत को नहीं सौपा गया है।
विदित हो कि वर्तमान में नगर पंचायत गोरौल क्षेत्रान्तर्गत स्थित सैरातों की बन्दोबस्ती जिला परिषद द्वारा कराया जा रहा है, जिससे नगर पंचायत के आय को क्षति हो रही है . इन्हीं सब को लेकर उपमुख्य पार्षद धनमन्ती देवी ने ज़िला अधिकारी को पत्र भेजकर उक्त हाट सहित नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ने बाले सभी सैरात को नगर पंचायत को हस्तगत करने की मांग की है .








