Home » बिहार » सड़क दुघर्टना में जख्मी हुए तीन युवक में से एक की हुई मौत,

सड़क दुघर्टना में जख्मी हुए तीन युवक में से  एक की हुई मौत,

एक सप्ताह पूर्व गोरौल ओभर ब्रिज के निकट हुए सड़क दुर्घटना में जख्मी तीन युवकों में से एक कि मौत इलाज के दौरान शनिवार की देर रात्रि  हो गयी. मृतक गोरौल थाने के सोन्धो गांव निवासी रमेश पासवान के 15 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार बताया गया है. मृतक का शव रविवार को गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया गया है कि 20 जुलाई को मृतक अपने साथी प्रियांशु कुमार एवं कन्हैया कुमार के साथ बोलबम देखने के लिए चौक गोरौल चौक आया था . इसी क्रम में  अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया जिससे तीनो जख्मी हो गया था. स्थानीय लोगो ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था. जहा से उसे अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया. वहा से भी सभी को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया था जहाँ इलाज के दौरान नीतीश की मौत हो गयी. मृतक दो भाइयों में बड़ा था. मृतक के 80 वर्षीय दादा राजेन्द्र पासवान का भी रो रोकर बुरा हाल है. हर आने जाने बालो से एक ही बात पूछते है कि “भगवान हमरा कौन जन्म की सजाये दे रहलन ” मृतक के माँ मालती देवी भी बेशुध परी है. लगता है उसके आँखो का आंशु सुख गये है. केवल अपने पुत्र को निहारती है और उस समय को  कोशती है कि वह अपने पुत्र को  बोलबम देखने क्यो जाने दिया.  आसपास के लोग उसे ढांढस बंधाने का हर कोई कोशिश कर  रहा  था. फिर भी उसके आखों की आंशु रुकने का नाम नही ले रहा है. मृतक बहुत ही गरीब परिवार से आता है. उसका परिजन मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का लालन पालन करते है. नीतीश के मौत से पूरे टोले के लोग सदमे में है.

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This