गोरौल थाना क्षेत्र के हुसेना गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्धावस्था में शव बरामद किया गया है । मृतिका गांव के ही बृजमोहन कुमार की 22 वर्षीय पत्नी रानी कुमारी के रूप में किया गया है । मृतिका की शादी एक वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतिका का शव घर में ही रस्सी के फंदे से झूलते हुए देखा गया , इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी । सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया । मृतिका का पति घर से बाहर कमाने के लिये आसाम गया हुआ है । घर में केवल बूढ़े सास ससुर ही है। वह भी बाहर दरबाजे पर रहते हैं । घर में तीन लोगों के अलावे कोई दूसरा नहीं है । मृतिका के बहनोई को लेकर भी परिवार में हमेशा कहा सुनी होता रहता था । वहीं दूसरी तरफ मृतिका के पिता मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत जमहरुआ गांव निवासी सोगारथ महतो एवं मां कलवा देवी ने आरोप लगा रही थी कि उसकी पुत्री को घर बालों ने प्रताड़ित करते हुए हत्या कर दिया है । हालांकि मृतिका के मायके बालों ने घर में घुसकर मृतिका का जेवर कपड़ा सहित अन्य समान भी ले गए । समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है । थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एक महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है । शव का पोस्टमार्टम कराया गया है । यह हत्या है या आत्महत्या इसकी छानबीन की जा रही है ।









