कटहरा थाना क्षेत्र अख्तियारपुर सेहान मध्य विद्यालय स्कूल के मुख्य गेट के सामने बनें पुल में नाले के पानी से एक छात्र का शव बरामद किया गया हैं. जिसकी पहचान स्थानीय अख्तियारपुर सेहान गांव निवासी दिलीप साह के 14 वर्षीय पुत्र शाहील कुमार के रूप में किया गया हैं. परिजनों ने हत्या कर शव को नाले में फेंके देने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही कटहरा थाना घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हाजीपुर भेज दिया है. वहीं स्थानीय लोगों ने स्कूल व चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने के लिए कहा जिससे घटना की सही से जांच पड़ताल में सहायता मिलेगी ,
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि रविवार को सुबह 9 बजे अख्तियारपुर सेहान मध्य विद्यालय स्कूल के मुख्य गेट के सामने नाला पर बनें पुलिया पर स्थानीय युवकों के द्वारा बैठकर कर गपशप कर रहे थें. इसी बीच एक युवक का शव पुल के सटे नाले के पानी में तैरती हुई दिखाई दी. युवकों के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और तैरती शव को नाले की पानी से निकालें. जिसकी सूचना कटहरा पुलिस को दी गई. नाले के पानी से स्थानीय छात्र शाहील कुमार का शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. जिसके कारण स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. घटना की जानकारी मृतक शाहील के परिजनों को दी गई. घर के समीप ही पुत्र का शव देखकर परिजन चित्कार मारकर रोने लगे. मृतक के मां और बहन का रो रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों ने बताया कि शाहील घटनास्थल मध्य विद्यालय अख्तियारपुर सेहान के बगल के हाई स्कूल में नौ वीं क्लास में पढ़ाई करता था. शनिवार को शाम सात बजे मां को बताया कि एक आदमी बुलाया. जाने के बाद देर रात तक घर नहीं लौटा. परिजनों के द्वारा अपने स्तर से रात भर खोजबीन की गई. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सका. रविवार को सुबह स्कूल के समीप शाहील का शव होने की सूचना मिलीं. मृतक तीन भाई बहन में सबसे बड़ा भाई है. शाहील के दस वर्षीय बहन शलोनी कुमारी एवं छोटा भाई सात वर्षीय अलोक कुमार हैं. इस मामले में कटहरा थाना अध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा. पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही हैं।








