गोरौल चौक स्थित शिव मंदिर के पुजारी की मौत भगवानपुर में सड़क दुर्घटना में हो गयी है . मृतक पुजारी रामबाबू दास मुजफ्फरपुर जिले अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर का निवासी था और बहुत दिनों से शिव मंदिर में रहकर पूजा पाठ किया करता था. चौथे सोमवारी को लेकर वह पहलेजा घाट जल लेने गया था और जल लेके आने के दौरान हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन. एच 22 के भगवानपुर के निकट किसी अज्ञात वाहन से धक्का लग जाने के कारण उसकी मौत हो गयी . उसकी मौत की सूचना से आस पास के लोगो मे शोक ब्याप्त हो गया है. लोगो का कहना था कि मृतक अच्छे स्वभाव और मृदुभाषी के साथ साथ भगवान के सच्चे भक्त थे और भगवान शिव के गंगा जल चढ़ाने के लिये पहलेजा घाट गये थे और रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयी. परिजन के अनुरोध पर भगवानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा।








