सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में नेत्र जांच यूनिट लगाया गया , अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आंख के इलाज के लिए मरीजो को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं है. अस्पताल में ही सभी तरहो की जांच की व्यवस्था एवं दवा निःशुल्क उपलब्ध है. नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रामप्रवेश कुमार ने बताया कि मरीजो का आंख जांच किया जा रहा है. सब संसाधन उपलब्ध है नेत्र रोग से पीड़ित मरीज अस्पताल में आकर इस सुविधा का लाभ ले सकते है. सरकार के द्वारा उच्चतम क्वालिटी का नई तकनीक से युक्त जांच मशीन लगाई गई है . साथ ही विजन टेक्नीशियन कुश कुमार के अलावे कई कर्मियों को पदस्थापित किया गया है.








