गोरौल बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बुधवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया. सेविकाओं ने धरना स्थल पर बताया कि वह छह सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना दे रही है . मांगो में सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को सरकारी करण करने, गुजरात उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार ग्रेचुयूटी दिया जाय जबतक इन्हें ग्रेचुयूटी का लाभ नही दिया जाएगा तब तक मानदेय में वृद्धि किया जाय, अपनी हक की मांगों को लेकर जो भी सेविका हड़ताल पर थी उसे सेवा टूट नही माना जाय, सेविकाओं को हमेशा चयन मुक्त की धमकी दी जाती है आर्थिक एवं मानसिक शोषण वरिय पदाधिकारी द्वारा किया जाता है उस पर रोक लगाया जाय, मोबाइल खरीदने के लिए राशि सीधे खाते में दिया जाय सहित छह मांगे शामिल है . धरना में बिहार आंगनबाड़ी संघ की प्रखंड अध्यक्ष सरिता कुमारी के अलावे रशीदा खातून ,दया कुमारी, कुमारी ललिता, ,इंदु कुमारी, मुशररत बानो , कुमारी करुणा सहित अन्य आंगनबाड़ी सेविका शामिल थी।








