गोरौल थाना क्षेत्र के गोरौल गांव में बिजली के करेंट लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया गया, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया . जहा से चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर कर दिया है. बताया गया है कि गांव में ही एक तार गिरा हुआ था ,जिसके चपेट में आने से 35 वर्षीय मुन्ना कुमार का पैर पर गया जिससे वह जख्मी हो गया. हालांकि बिजली विभाग के कर्मी गिरे तार को जोड़ने के लिये घटनास्थल पर पहुचे थे लेकिन ग्रामीणों ने उसे खदेड़ दिया. ग्रामीणों का कहना था कि बिजली का तार लटका हुआ था जिसकी शिकायत कई बार हमलोगो ने विभाग के अधिकारियों से किया था ,लेकिन कोई सुनने को तैयार नही था और जब घटना घट गई तो सभी आ धमके। वहीं इस घटना की जानकारी के लिए विधुत विभाग को फोन करने पर फोन रिसीव नहीं किया गया









