गोरौल प्रखंड परिसर में अखिल भारतीय किसान फेडरेशन के द्वारा अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन सत्याग्रह किया जा रहा है. फेडरेशन के सदस्यों ने बताया कि आज किसानों की माली हालत खराब हो गए है. किसानों के परिवार भूखों मरने पर विवश हो रहे है. बच्चे बेरोजगार है कोई काम धंधा नही मिल रहा है. हर तरफ घूसखोरी व्याप्त है.कोई देखने बाला नही है.
चार सूत्री मांगों में स्वास्थ्य एवं पशु पालन सेवा बेहतर बनाना, बेरोजगारी, शिक्षा एवं किसानों की समस्या, स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाना, गोरौल ट्रामा सेंटर में लुट खसोट को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति की जांच होनी चाहिए. मनरेगा जॉब कार्ड में धांधली किया जा रहा है. बेरोजगारों को रोजगार नही मिल रही है. बेरोजगारों को रोजगार मिलनी चाहिए. किसानो की समस्या दूर करते हुय शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग शामिल हैं. अनिश्चितकालीन अनशन बैठेने बालो में प्रमोद कुमार , संजय कुमार, उमेश यादव, कमलेश्वरी देवी, अरुण ठाकुर, सहित दर्जनों लोग सामिल है.








