गोरौल मोहमद साहब के जन्म दिवस के अवसर पर निकाले गये जुलूसे मोहम्मदी में सरेआम फिलिस्तीन का झंडा लहराने के विरोध में शनिवार की देर शाम हिन्दू पुत्र संगठन के द्वारा गोरौल चौक से आक्रोश मार्च निकाला गया . आक्रोश मार्च गोरौल चौक से होते हुय हरशेर ,इनायतनगर सहित कई जगहों से गुजरा . आक्रोश मार्च में चल रहे लोगो ने फिलिस्तीनी झंडा लहराने बालो के विरुद्ध नारेबाजी भी किया और पुलिस प्रशासन से अभी तक कोई कारवाई नही करने का मुद्दा उठाते हुय दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.
वही थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया झंडा लहराने बालो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. सभी दोषियों को चिन्हित कर कारवाई किया जायेगा.








