स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सोन्धो अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रक्तदान शिविर भी लगाया गया . शिविर का उद्घाटन फीता काटकर वैशाली सांसद वीणा देवी ने करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच और परामर्श को प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाना है. सोन्धो में इसी अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, क्योंकि रक्तदान को महादान माना है , आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी की जान बचाने में सहायक होता है. शिविर की शुरुआत पीएचसी गोरौल के प्रभारी डॉ. राजेश कुमार और अतिरिक्त पीएचसी सोन्धो के चिकित्सक डॉ. सत्यानारायण पासवान ने की. रक्तदान प्रक्रिया सदर अस्पताल हाजीपुर के लैब टेक्नीशियन शमीम अहमद, डीएओ धर्मेंद्र कुमार पाल, काउंसलर गुलशन कुमार द्वारा सुरक्षित ढंग से पूरी की गई और रक्त ब्लड बैंक हेतु संग्रहीत किया गया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह, दया कुमार सिंह, जदयू नेता बीर सिंह पटेल, स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी, चिकित्सक डॉ. जावेद अख्तर, एएनएम मंजू कुमारी, दुप्रति कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.









