गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव से दो माह पहले फरार एक युवती को पुलिस ने हाजीपुर से बरामद किया है. युवती के परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री का कुछ लोगो ने अपहरण करके ले गया है. जिसमे मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के श्रीऐमा गांव निवासी रोहित कुमार,दीपक कुमार पंकज कुमार सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मामले की अनुसंधानकर्ता शिवम कुमारी ने बताई की सूचना मिली कि घर से फरार युवती हाजीपुर में है और गाड़ी पकड़कर कही जाने की फिराक में थी, जिसे बरामद कर लिया गया है.
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया बरामद युवती को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है. यह मामला प्रेम प्रसंग से सम्बन्धीय है.








