गोरौल।दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के रूसुलपुर कोरीगांव पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रुसुलपुर कोरीगांव के छोटे-छोटे बच्चों ने शक्ति की देवी मां दुर्गा की झांकी निकाली। मां दुर्गा के प्रतिरूप को धारण करने वाली छोटी सी बच्ची काव्या ने अशिक्षा,बाल मजदूरी, बाल अपराध के प्रतीक में महिषासुर का वध करने की भूमिका को बखूबी निभाया ।छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में शिक्षित बिहार – विकसित बिहार, स्वच्छता ही सेवा है, स्वच्छ बिहार- स्वस्थ बिहार, बाल विवाह मुक्त बिहार, नशा मुक्त बिहार सहित मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित श्लोगन लिखे पोस्टरों के साथ प्रदर्शन भी किया। विद्यालय के नवनियुक्त प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में बच्चों की झांकी ने वोट फॉर बिहार और मन में रखो एक ही सपना स्वच्छ बनाना है बिहार अपना, जैसे नारों के साथ ग्राम भ्रमण भी किया ।झांकी में मनीष कुमार, राजकुमार, लाडली ,प्रीति ,आयुषी, लाली, काव्या,काजल , नैरा, सहारा, सोनम ,साध्वी सहित अन्य शामिल थे।








