How to Get AdSense Approval for News a Portal
Home » बिहार » मेजर ध्यानचंद हॉकी अंदर 17 बालिका टूर्नामेंट में वैशाली की बालिका टीम ने सिवान की बालिका टीम को 2- 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश।

मेजर ध्यानचंद हॉकी अंदर 17 बालिका टूर्नामेंट में वैशाली की बालिका टीम ने सिवान की बालिका टीम को 2- 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश।

गोरौल।राजगीर खेल परिसर, राजगीर के हॉकी मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी अंदर 17 बालिका टूर्नामेंट में वैशाली की बालिका टीम ने सिवान की बालिका टीम को 2- 0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। आज खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में वैशाली की लड़कियां नालंदा की टीम से टक्कर लेने वाली है। वैशाली और सिवान के बीच खेले गए रोमांचारी मुकाबले में जब कोई निर्णय नहीं हो सका तो शूट आउट का समय आया। शूटआउट में वैशाली ने सिवान को 2- 0 से हरा दिया। टीम कोच अभय कुमार ने राजगीर से जानकारी देते हुए कहा कि वैशाली की लड़कियां बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची है।आज होने वाले फाइनल मुकाबले में भी हम लोग नालंदा की टीम को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। सिवान से हुए मुकाबले में शूटआउट के दौरान गोलकीपर सोनाक्षी ने जबर्दस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए हॉकी बॉल को गोल पोस्ट में जाने से रोका ।मालूम हो कि वैशाली के अंदर 17 बालिका टीम, टीम प्रबंधन आयुष राज,सेक्रेटरी शशि कुमार राणा एवं टीम कोच अभय कुमार के साथ राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी अंदर 17 बालिका टूर्नामेंट के सिलसिले में राजगीर में ठहरी हुई है।टीम में रितिका सिंह, नेहा रॉय, अंजली,अनीषा,गुंजन,सोनाक्षी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This