Home » बिहार » दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में में चार लोग बुरी तरह ज़ख़्मी।

दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में  में चार लोग बुरी तरह ज़ख़्मी।

हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्यमार्ग एन एच 22 गोरौल थाना क्षेत्र के हरशेर गांव के निकट सड़क  दुर्घटना दो बाइक पर सवार चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गया. बताया गया है कि गोरौल थाने के गोरौल गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष राम, बहादुरपुर गांव निवासी वकील कुमार  अपने बाइक से हाजीपुर जा रहा था कि भगवानपुर थाने के हरिवंशपुर गांव निवासी 17 वर्षीय सत्यम कुमार एवं 18 वर्षीय चीकू कुमार बाइक से आ रहा था कि दोनों की बाइक थाने के ही हरशेर गांव के निकट आमने सामने टकरा गई, जिससे दोनों बाइक पर सवार चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए . स्थानीय लोगो ने सभी जख्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है।

bharatdarshan24
Author: bharatdarshan24

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share This