मुजफफरपुर कुढ़नी क्षेत्र के समाज सेवी शमशाद आलम ने टिकट बंटवारें में भेदभाव का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राजद पहले वाली पार्टी नही रही. कुछ लोगो ने कार्यकताओं को टिकट बंटवारे में दरकिनार कर दिया है. अल्पसंख्यक समाज जो सदैव राजद के साथ रहा वह समाज आज अपने आप को उपेक्षित महशुस कर रहा है. बिहार में कुशवाहा 2.25 प्रतिशत है और 14 लोगो को टिकट दिया गया है. यादव 13 प्रतिशत है लेकिन यादव समुदाय को लगभग 60 लोगो को टिकट दिया गया है. मुस्लिम 18 प्रतिशत लेकिन इस समुदाय को मात्र 18 टिकट दिया है.
मुजफ्फरपुर जिले में 11 विधानसभा क्षेत्र है,जिसमे मुस्लिम समुदाय का 700000/- वोटर है,लेकिन सिर्फ 1 एक मुसलमान को टिकट दिया गया है. इस नाइंसाफी का खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा।







